दो महीने बाद भी नहीं बना प्राथमिक विद्यालय महुआरिया तक जाने वाला 500 मीटर रास्ता, मासूम बच्चे कीचड़ में जाने को मजबूर*

OM Rawat

दो महीने बाद भी नहीं बना प्राथमिक विद्यालय महुआरिया तक जाने वाला 500 मीटर रास्ता, मासूम बच्चे कीचड़ में जाने को मजबूर*

प्रेम शंकर यादव की रिपोर्ट

दुद्धी (सोनभद्र) -विकास के तमाम दावों के बीच दुद्धी तहसील के ग्राम सभा फुलवार स्थित प्राथमिक विद्यालय महुआरिया तक जाने वाला लगभग 500 मीटर का कच्चा मार्ग आज भी बदहाल है। बरसात में यह पूरा रास्ता कीचड़, पानी और दलदल में बदल गया है।सबसे दर्दनाक तस्वीर यह है कि इसी कीचड़ भरे रास्ते से रोज 5 से 10 साल के मासूम स्कूली बच्चे बस्ता टांग कर स्कूल जाने को मजबूर हैं। फोटो में साफ दिख रहा है कि बच्चे खेत की पगडंडी और पानी भरे गड्ढों को पार कर रहे हैं, कई बार फिसलकर गिर भी जाते हैं।

 

बताते चलें कि लगभग दो महीना पहले इस मार्ग की दुर्दशा को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी, लेकिन दो महीना बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली है। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक साल पहले केवल सफाई कराकर खड़ंजा का आश्वासन दिया गया था, धरातल पर कुछ नहीं हुआ।

 

कीचड़ के कारण न तो एंबुलेंस पहुंच पाती है और न ही कोई वाहन, जिससे ग्रामीणों और मरीजों को भी भारी परेशानी होती है।

 

ग्रामीणों ने एक स्वर में की मांग

Share This Article
Leave a comment