विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर राजा बरियार शाह आदिवासी समिति की बैठक
विंढमगंज। आगामी 09 अगस्त 2026 को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर राजा बरियार शाह आदिवासी समिति के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट संतोष सिंह गोंड ने की। बैठक में आदिवासी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विश्व आदिवासी दिवस को भव्य एवं गरिमापूर्ण तरीके से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की।बैठक के दौरान कार्यक्रम की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित समाजसेवियों ने आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति, परंपरा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया।समिति पदाधिकारियों ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस का मुख्य कार्यक्रम केवाल पेन ठाना स्थल, सुग्वामान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की गई।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विजय सिंह आइके, उपाध्यक्ष जय प्रकाश आयाम, सचिव एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष सोमारु मरकाम एवं संरक्षक राजेश रावत सहित आदिवासी समुदाय के समाजसेवी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।समिति पदाधिकारियों ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस समाज की संस्कृति, परंपरा और पहचान को सहेजने तथा नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। बैठक में कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए सभी से सहयोग एवं सहभागिता की अपील की गई।
