दुद्धी के एसडीएम निखिल यादव का भदोही तबादला, सोनभद्र को मिले तीन नए उप जिलाधिकारी

OM Rawat

दुद्धी के एसडीएम निखिल यादव का भदोही तबादला, सोनभद्र को मिले तीन नए उप जिलाधिकारी

दुद्धी, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा ट्रांसफर नीति के तहत प्रदेश के 182 पीसीएस अधिकारियों (उप जिलाधिकारियों) के तबादले किए गए हैं। इसी क्रम में जनपद सोनभद्र की दुद्धी तहसील में लंबे समय से तैनात उप जिलाधिकारी निखिल यादव का तबादला भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण में कर दिया गया है।वहीं शासन ने जनपद सोनभद्र के लिए वर्ष 2020 बैच के तीन पीसीएस अधिकारियों रवि कुमार, आकांक्षा गौतम एवं विशाल कुमार की तैनाती की है। हालांकि इन तीनों अधिकारियों को जिले की किस तहसील अथवा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, इसका निर्णय प्रशासन द्वारा जल्द किया जाएगा।एसडीएम निखिल यादव के तबादले की सूचना मिलते ही दुद्धी क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। उनके कार्यकाल को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहां कुछ लोग उनके स्थानांतरण पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं, वहीं कुछ किसानों और स्थानीय लोगों ने इसे सकारात्मक बदलाव बताते हुए खुशी जाहिर की है।अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जिले में आए नए उप जिलाधिकारियों को किस स्थान पर तैनाती मिलती है और दुद्धी तहसील की कमान किस अधिकारी को सौंपी जाती है।

Share This Article
Leave a comment