रोहतास की तेलकप पंचायत को राष्ट्रीय सम्मान, मुखिया अनिता टोप्पो को मिल रही बधाइयां

Oplus_131072

रोहतास की तेलकप पंचायत को राष्ट्रीय सम्मान, मुखिया अनिता टोप्पो को मिल रही बधाइयां


पटना/रोहतास। बिहार के रोहतास जिले की तेलकप ग्राम पंचायत (एलजीडी कोड: 99904) को वर्ष 2025 के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत’ श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए प्रतिष्ठित नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।इस सफलता का श्रेय पंचायत की मुखिया अनिता टोप्पो को दिया जा रहा है, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और कुशल नेतृत्व के दम पर पंचायत को इस मुकाम तक पहुंचाया। उनके नेतृत्व में पंचायत में स्वच्छता, विकास कार्यों और जनभागीदारी को नई मजबूती मिली, जिसके परिणामस्वरूप यह उपलब्धि हासिल हुई।सम्मान की घोषणा के बाद मुखिया अनिता टोप्पो को बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में पंचायत के लोग उनके आवास और कार्यालय पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें फूल-मालाओं के साथ सम्मानित कर रहे हैं।
पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार के सचिव श्री मनोज कुमार (आईएएस) ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्देश दिया है कि पंचायत की सफलता की कहानियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अन्य पंचायतें भी इससे प्रेरणा ले सकें।गौरतलब है कि अनिता टोप्पो का मायका उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र स्थित कचनरवा पंचायत में है। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही कचनरवा पंचायत में भी खुशी की लहर दौड़ गई है और स्थानीय लोग गर्व महसूस कर रहे हैं।तेलकप पंचायत की यह उपलब्धि ग्रामीण विकास, जनसहभागिता और सशक्त नेतृत्व का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरी है।

मुखिया अनिता टोप्पो 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version