एबीवीपी ने सेवा बस्ती में बांटी अध्ययन सामग्री, विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

OM Rawat

एबीवीपी ने सेवा बस्ती में बांटी अध्ययन सामग्री, विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

विण्ढमगंज (दुद्धी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस सप्ताह (6–12 जुलाई) के समापन अवसर पर विण्ढमगंज नगर इकाई ने सामाजिक सरोकार के तहत धरतीडोलवा सेवा बस्ती में विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम के अंतर्गत परिषद के स्टूडेंट्स फॉर सेवा (SFS) आयाम के तहत कार्यकर्ताओं ने सेवा बस्ती का भ्रमण किया तथा जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों के बीच कॉपी, किताबें, लेखन सामग्री और मिष्ठान का वितरण किया। इस दौरान बच्चों को नियमित अध्ययन करने और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया गया।नगर इकाई के पदाधिकारियों ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल छात्र हितों की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भी निरंतर कार्य करती है। उनका कहना था कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जिससे बच्चों का भविष्य बेहतर बनाया जा सकता है।कार्यक्रम में सोनभद्र विभाग संयोजक अमन जायसवाल, नगर मंत्री दिलीप मौर्य, नीरज कुमार, प्रियांशु कुमार, शिवमिलन सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment