खेत में पशु जाने के विवाद में अधेड़ की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या का लगाया आरोप
मृतक की बेटी द्वारा बनाया गया मौत से कुछ मिनट के पहले का विडियो का कुछ दृश्य
कोन थाना क्षेत्र के पिपरखाड़ सिद्धवादामर टोला में एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्याम बिहारी (45 वर्ष) शुक्रवार को कचनरवा बाजार से घर लौटे थे। आरोप है कि इसी दौरान उनकी बकरी पड़ोसी के खेत में चली गई, जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी ने मारपीट कर दी, जिससे श्याम बिहारी की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक अनुसूचित जाति से संबंधित बताया जा रहा है तथा परिजनों के अनुसार पूर्व में भी जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो चुका था। घटना के दौरान मृतक की बेटी द्वारा मोबाइल से वीडियो बनाए जाने की बात भी सामने आई है। परिजनों का दावा है कि वीडियो में कुछ रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।मृतक के रिश्तेदारों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को आवेदन देने की बात कही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
