स्टेशन अधीक्षक एस.एन. विश्वकर्मा का निधन, शोक की लहर

OM PRAKASH RAWAT
Oplus_131072

स्टेशन अधीक्षक एस.एन. विश्वकर्मा का निधन, शोक

स्टेशन अधीक्षक एस.एन. विश्वकर्मा जी का फाइल फोटो

की लहर विंढमगंज (सोनभद्र): विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन अधीक्षक एस.एन. विश्वकर्मा का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से रेलवे कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह पिछले करीब एक वर्ष से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज रांची स्थित मेदांता अस्पताल में चल रहा था। आज सुबह लगभग 10:30 बजे उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।मूल रूप से झारखंड के जपला (पलामू) निवासी एस.एन. विश्वकर्मा अपने मृदुल स्वभाव और ईमानदार कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया।ड्यूटी पर तैनात गौतम बाबू ने घटना की जानकारी दी। उनके निधन से रेलवे स्टाफ एवं कॉलोनी के आसपास के लोगों में गहरा दुख व्याप्त है और सभी उनके व्यक्तित्व को याद कर रहे हैं।स्व. विश्वकर्मा अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Share This Article
Leave a comment