रामनवमी पर्व को लेकर मुडीसेमर में हुई बैठक, नई समिति का गठन

OM PRAKASH RAWAT

रामनवमी पर्व को लेकर मुडीसेमर में हुई बैठक, नई समिति का गठन


विंढमगंज (सोनभद्र):
विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुडीसेमर में आगामी रामनवमी पर्व को भव्य रूप से मनाने को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी समिति को भंग कर नई रामनवमी सेवा समिति मुडीसेमर का गठन किया गया।बैठक में समिति के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें उपेंद्र कुमार को प्रबंधक, प्रदीप कुमार उर्फ छोटू पासवान को अध्यक्ष तथा विवेक कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया।इसके अलावा ओम प्रकाश यादव को कोषाध्यक्ष, राजू पासवान को उपकोषाध्यक्ष, राधेश्याम पासवान को संरक्षक तथा अरुण कुमार को उप संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समिति में श्रवण कुमार को संचालक, विजय कुशवाहा को उपसंचालक और चंदन मौर्य को मीडिया प्रभारी बनाया गया। वहीं झंडा प्रभारी के रूप में गोल्डन, मनीष, मुकेश, विजय, राजू और सोनू पासवान को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि इस वर्ष रामनवमी का पर्व पूरे उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

 

Share This Article
Leave a comment