मुडिसेमर के प्राचीन शिव मंदिर में 9 दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

OM PRAKASH RAWAT
oplus_0

मुडिसेमर के प्राचीन शिव मंदिर में 9 दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

प्रसाद वितरण करते ब्रह्मचारी बाबा

विंढमगंज (सोनभद्र)। विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुडिसेमर में मालिया नदी के किनारे स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 9 दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन पूर्णाहुति के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ।

विष्णु महायज्ञ का आज विधि-विधान के साथ पूर्णाहुति कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के बीच श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।आयोजन की अगुवाई संत वेद मोहनदास ब्रह्मचारी बाबा ने की। उन्होंने कहा कि यज्ञ और कथा से समाज में शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। यज्ञ कथा में कृतिका किशोरी (झांसी) एवं रेशमी शास्त्री ने भगवान विष्णु की महिमा का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।यज्ञ समिति में राकेश पासवान, जय मौर्या, रोहित मौर्य, बनवारी यादव, सरजू यादव, बिनोद पासवान, पिंटू शर्मा सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।पूर्णाहुति के पश्चात प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भंडारे का प्रसाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तिमय वातावरण और हरिनाम संकीर्तन के बीच महायज्ञ का सफल समापन
Share This Article
Leave a comment