पंकज होंडा शोरूम का फीता काटकर हुआ भव्य शुभारम्भ

विंढमगंज (सोनभद्र)। बकरी बाजार के पास स्थित पंकज होंडा शोरूम का बुधवार को भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन बैंक के मैनेजर अभिषेक कुमार, विशिष्ट अतिथि थाना अध्यक्ष शिवकुमार सिह व समाजसेवी अशोक जायसवाल प्रभाषणकर पांडे पत्रकार रामदास कुशवाह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर पंकज होंडा शोरूम का उद्घाटन किया सर्वप्रथम पंकज होंडा के प्रोपराइटर पंकज कुमार के द्वारा सभी अतिथियों और आगंतुओ को बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर में क्षेत्र के व्यापारी,किसान व ग्राम प्रधान सहित सैकड़ो लोग शामिल हुएइस अवसर पर ग्राम प्रधान सलैयाडीह प्रतिनिधि किन्शु सिंह ने कहा कि पंकज होंडा इस क्षेत्र की एक पहचान बन गई है ग्राम प्रधान धरतीडोलवा के सुरेंद्र पासवान ने बताया कि आज झारखंड और उत्तर प्रदेश के इस इलाके में पंकज होंडा सबसे बड़ा टू व्हीलर विक्रेता है यहां पर ग्राहकों की संतुष्टि सर्वप्रथम होती समाजसेवी प्रभात शंकर पांडे ने बताया कि होंडा के प्रोपराइटर पंकज का व्यवहार काफी सरल है उनके व्यवहार के कारण ही ग्राहक दूर-दूर से यहां पर बाइक और सर्विस करने आते हैं अंत में पंकज होंडा परिवार की ओर से सभी अतिथियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन बिरेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान पवन रजक संजय गुप्ता लव कुश चंद्रवंशी पत्रकार ओम रावत रामदास कुशवाह नन्दकिशोर गुप्ता असलम कुरैशी किशन पटवा आनंद कुमार जायसवाल रविंद्र जायसवाल राजेश गुप्ता प्रेम कुशवाहा आदि लोग शामिल हुए

