पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड का निधन, दुद्धी क्षेत्र में शोक की लहर

दुद्धी विधानसभा क्षेत्र का तीन दशकों से अधिक समय तक प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व मंत्री एवं आठ बार विधायक रहे माननीय विजय सिंह गोंड जी का आज सुबह निधन हो गया। 71 वर्षीय माननीय जी ने लखनऊ स्थित पीजीआई में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उपचार चल रहा था।
माननीय विजय सिंह गोंड जी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक सशक्त और अनुभवी जननेता के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने दुद्धी क्षेत्र के विकास, आदिवासी समाज के उत्थान और जनसमस्याओं को सदन में मजबूती से उठाने का कार्य किया। उनके लंबे राजनीतिक जीवन में जनता का भरोसा और समर्थन लगातार बना रहा।
उनके निधन की सूचना मिलते ही दुद्धी सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक, सामाजिक एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है।
पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड जी का निधन दुद्धी क्षेत्र के लिए एक युग के अंत जैसा माना जा रहा है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं प्रतीत होती।
