मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

  1. मिशन शक्ति महिलाओं को किया गया जागरूक

ओम प्रकाश रावत विंढमगंज सोनभद्र

विंढमगंज थाना के अंतर्गत बुटवेढवा के पंचायत भवन में मिशन शक्ति अभियान के तहत गांव की महिलाओं व बालिकाओं को उनके सम्मान व सुरक्षा से संबंधित बातों को विस्तार से बताया।विंढमगंज थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता  बताया कि मिशन नारी शक्ति की ओर से महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को पुलिस टीम द्वारा बुटवेढवा में महिलाओं व लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया गया। महिला कांस्टेबल ममता यादव तथा महिला कांस्टेबल स्वाति राठौर ने महिलाओं व बालिकाओं के सम्मान एवं स्वालंबन, मिशन शक्ति अभियान एवं महिला सुरक्षा सम्बन्धी योजनाओं, सुरक्षा कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महिला सम्बन्धी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 112, 181, 1076, 1090, 1098, 1930 आदि के बारे में विस्तार से बताया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। महिलाओं को इसका सदैव अहसास होना चाहिए। कहीं आते-जाते यदि रास्ते में अथवा कार्य स्थल या फिर घर के आसपास कहीं कोई मनचला आपको परेशान करे तो घबराएं कदापि नहीं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि शिकायत करने वालों का नाम, पता गोपनीय रखा जाएगा। इस दौरान बालिकाओं व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं तथा बच्चियों को मिशन शक्ति अभियान व सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए नियम-कानून के प्रति जागरूक किया गया। कांस्टेबल सुर्या सिंह,आशीष यादव एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

error: Content is protected !!