मृतक अध्यापक के आश्रित को अध्यापक संघ ने किया आर्थिक मदत

बरवाडीह प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय लाली माटी के सहायक अध्यापक स्वर्गीय दुखदेवन सिंह जी के आश्रित परिवार को सहायक अध्यापक संघ, बरवाडीह प्रखंड इकाई के तरफ से 57000/- रुपए की सहायता राशि दी गई | कुछ दिन पूर्व तबीयत खराब होने की वजह से उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक स्वर्गीय दुख देवन सिंह जी का असामयिक निधन हो गया था| मौके पर उपस्थित प्रखंड सचिव बबलू सिंह ने सरकार से दुख देवन सिंह जी के आश्रित परिवार को )5लाख रूपये की सरकार से मांग की एवं नई नीवमावली के अनुकंपा के तहत परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की | वही प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव ने सरकार के उदासीन रवैया के प्रति आक्रोश प्रकट किया| मौके पर सहायक अध्यापकों में प्रखंड सचिव संजीव कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव, प्रखंड कोषाध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा, प्रखंड अध्यक्ष अजप्ता -कन्हाई राम, धर्मेंद्र सागर शर्मा, बबन राम , डिलेस यादव, ललन सिंह, प्रमोद यादव, आनंद कुमार, अमित कुमार, बलराम सिंह राजू कुमार सिंह आदि सहायक अध्यापक उपस्थित हुए |

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

error: Content is protected !!