रामानन्द प्रजापति के रिपोर्ट
सगमा
सगमा प्रखण्ड के पुतुर गांव में दुर्गा पुजा मनाने को लेकर कमिटी का गठन किया गया। बैठक पुतुर गांव में स्थित पुतुर चौपाल के प्रांगण में किया गया। बैठक मे स्थानीय लोग व जय मां काली दुर्गा पूजा कमिटी , के लोग शामिल थे। बैठक में हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। कमिटी कि सर्वसम्मति से जय मां काली दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष आलोक यादव , व उपाध्यक्ष दिनेश प्रजापति को बनाया गया। जबकि कोषाध्यक्ष शिशुपाल यादव, व उपकोषाध्यक्ष ज्वालाकांत यादव को बनाया गया वही पर सचिव अर्पण यादव, व विक्की यादव को बनाया गया। उपसचिव रितेश यादव, रंजन यादव, को बनाया गया, महासचिव मनोज यादव, उपेन्द्र प्रजापति को बनाया गया, उप सचिव मुकेश यादव, नित्यानंद यादव को बनाया गया। जबकि संरक्षक राजकिशोर यादव ,चंद्रमणि यादव, योगेंद्र यादव, संजय यादव, हनुमंत यादव को बनाया गया। इधर सदस्य दिनेश प्रजापति, श्याम बिहारी यादव, सुनील यादव, सिकेन्द्र राम सहित काफी संख्या में सदस्य के रूप में चयनित किया गया है। जय मां काली दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि दिन में कथा प्रवचन और रात्रि में रामलीला ड्रामा भी देखने को मिलेगा। इस वर्ष पुजा पाठ भव्य तरीके से मनाया जाएगा मौके पर नाथू राम, बुद्धि प्रसाद यादव, रमेश यादव, अजय यादव, दिनेश यादव सहित कई लोग शामिल थे।