पूर्व मुखिया मानसरोवर यादव नहीं रहे

  1. रामानन्द प्रजापति के रिपोर्

    फाईल फोटो- मानसरोवर यादव

सगमा : धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा गांव निवासी सह पूर्व मुखिया मानसरोवर यादव 85 वर्षीय इस दुनिया में नहीं रहे। उनका निधन शुक्रवार की देर शाम पैतृक आवास पर हो गया। इसकी खबर मिलते ही इलाके शोक की लहर दौड़ गई। वे 2010 से 2015 तक सगमा पंचायत के मुखिया रहे। इसके पूर्व सगमा पंचायत के ही सरपंच रहें थे।
वे अपने पीछे दो पुत्रों समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए। उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए रविवार को दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। उनके निधन पर प्रखंड क्षेत्र के अलावा दूसरे इलाकों के लोग गहरी शोक संवेदना जताई। लोगों ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। पूर्व मुखिया के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। लोगों ने कहा कि वे सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले महान समाजसेवी थे।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

error: Content is protected !!