भाजपा ने समस्त शक्तिकेन्द्रों पर मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

भाजपा ने समस्त शक्तिकेन्द्रों पर मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

विंढमगंज। 21/06/22 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल विंढमगंज के समस्त शक्तिकेन्द्रों पर शक्तिकेन्द्रों के संयोजक द्वारा योग दिवस का कार्यक्रम कराया गया। योग दिवस कार्यक्रम के प्रभारी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के द्वारा तय किये गए इस योग दिवस के कार्यक्रम के तहत भाजपा विंढमगंज मण्डल के सभी शक्तिकेन्द्रों पर योग साधना का कार्यक्रम कर रही है। महुली खेल मैदान में योग साधना का आयोजन किया गया है। जिसमे यहाँ पर पूर्व जिला प्रचारक मनोज कुमार मिश्र द्वारा योग साधना कराया गया। जिसमे मुख्यरूप से ग्राम प्रधान अरविन्द जायसवाल, मकसूद आलम, राजकुमार शर्मा, उदय शर्मा, पंकज गोस्वामी, राजनाथ सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण जनता मौजूद रहे।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

error: Content is protected !!