रेलवे अंडरपास के पास युवक गिरफ्तार, 1.250 किलो गांजा बरामद

OM PRAKASH RAWAT
Oplus_131072

रेलवे अंडरपास के पास युवक गिरफ्तार, 1.250 किलो गांजा बरामद

विंढमगंज थाना 

विंढमगंज (सोनभद्र)। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विंढमगंज पुलिस ने एक युवक को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष शिवकुमार सिंह की टीम ने 5 मार्च 2026 की रात लगभग 10:40 बजे रेलवे अंडरपास सलैयाडीह के पास से कमलेश अगरिया (26) पुत्र शिवनाथ अगरिया निवासी ग्राम करईल थाना कोन, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 250 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना विंढमगंज में मु0अ0सं0 28/2026 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष शिवकुमार सिंह, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार व कांस्टेबल भूपेन्द्र पाण्डेय शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment