अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर रीना सिंह ने मानव अधिकारों के प्रति किया जागरूक

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर सोर्ड एसोसिएशन फॉर सोशल वेलफेयर एनजीओ की अध्यक्ष रीना सिंह ने मानव अधिकारों के प्रति किया जागरूक

ओम प्रकाश रावत विंढमगंज सोनभद्र

 

कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा में विश्व मानव अधिकार दिवस पर शुक्रवार को लौकवाखाडी( शिव मंदिर )के प्रांगण में मानवाधिकार ह्यूमन राइट्स सी.डबल्यू.ए.व सोर्ड एसोसिएशन फॉर सोशल वेलफेयर एनजीओ की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष रीना सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासंघ ने 10 दिसंबर 1948 को मानवाधिकार दिवस घोषित किया था। ताकि लोगों को उनके अधिकारों के बारे में सही और सटीक जानकारी मिल सके। संविधान में हर इंसान के कुछ मौलिक अधिकार है जिनकी जानकारी हर एक को नहीं होती, लिहाजा यह दिन लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए ही मनाया जाता है। 
उन्होंने कहा कि इंसानी अधिकारों को पहचान देने और वजूद को अस्तित्व में लाने के लिए जारी इस लड़ाई को मानव अधिकार दिवस ताकत देता है। मानवाधिकार दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। मानव अधिकार वह मूलभूत अधिकार है जिससे मनुष्य को नस्ल, जाति, राष्ट्रीय, धर्म आदि के आधार पर प्रताड़ित नहीं किया जा सकता है! आदिवासी क्षेत्र होने के कारण यहां अशिक्षित लोगों को वेवकूफ बनाया जाता है
बिजली, हो राशन कार्ड हो अन्य चीजे है मैने अपने एजीओ के माध्यम से इस क्षेत्र में काम किया है मै समाज में अपने हक को जानो दुनिया में मानवता के खिलाफ हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए इस दिवस की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में आदिवासी नृत्य मांदर बजाकर लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए ,श्रीराम आशीष मिश्रा, आशा देवी जागरूक कार्यक्रम किया कार्य अध्यक्ष सुंकती देवी, संचालन आरती, मिश्री लाल जायसवाल, संतोष खरवार, आशा देवी अनपरा से अजय,रानी देवी, फूलमैना देवी,रीना सिंह ने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य मानव अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना,मानवाधिकारों के हनन को रोकना है। इस मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर अफरोज आलम,अजमल सुल्तान हेड कांस्टेबल, विकास कुमार,ओम रावत, पंचम, रुनी देवी, तेज़ीबली आदि लोग सहीत बडी संख्या में लोग उपस्थित थ