धूमधाम से निकला रामनवमी का जुलूस जय श्री राम के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

धूमधाम से निकला रामनवमी का जुलूस जय श्री राम के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

ओम प्रकाश रावत विंढमगंज सोनभद्र

विंढमगंज सोनभद्र क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में रामनवमी का त्योहार विधि-विधान एवं पूजा अर्चना के पश्चात बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। ऐसे में विंढमगंज क्षेत्र के मुख्य बाजार बुटवेढवा, मुडीसेमर, सलैयाडीह धरती डोलवा के जुलूस में शामिल सभी छोट,बड़े-बुजुर्ग, महिला,रामभक्तों में रामनवमी को लेकर दिखा अपार खुशी, खासकर युवाओं, युवती में रामनवमी के जुलूस में काफी उत्साह देखा गया। गुरुवार के शाम जय रामनवमी सेवा समिति द्वारा निकलते जुलूस निकलते ही पूरा वातावरण जय श्री राम,जय जय श्री राम के नारों से गूंज उठा, एवं पूरा विंढमगंज क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय लग रहा था।      जगह जगह सड़क किनारे रामभक्तों द्वारा भगवा झंडा लगाया गया था,जिससे पूरा क्षेत्र भगवामय प्रतीक हो रहा था! रामनवमी सेवा समिति जुलूस पूरे कस्बे होते हुए निर्धारित जगहों में रामभक्तों द्वारा पारंपरिक तरीके से लाठी-डंडे, तलवार-फरसा, एक से एक बढ़कर खेल प्रदर्शन किया प्रदर्शनी का मुजायरा करते हुए आगे बढ़ रहे थें।वही मंडल अध्यक्ष ने मरकरी से करतब दिखाया वही राजेन्द्र गुप्ता ने आंख में पट्टी बाँध तलवार से बच्चों को लिटा कर पेट में रखे केले को काटा जो देखा देखते रह गया जहां बुटवेढवा प्रधान तारा देवी महिलाओ की टोली में जय श्रीराम के नारे लगा रही थी रूपा देवी महिला मंडल अध्यक्ष ने भी अपनी महिला समूह में हाथ तलवार लेकर जय श्री राम की नारा लगा रही थी ! सतत् वाहनी छठ घाट में जूलूस पहुचा जहाँ देवी जागरण और झांकी का भव्य प्रदर्शन हो रहा था पूरा खेल मैदान दर्शकों व भक्तों से भरा था वहीं इस त्योहार को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके के साथ संपन्न कराने में विंढमगंज पुलिस ने क्षेत्र में मुस्तैद थें। विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर पवित्र रामनवमी का त्योहार संपन्न हो गया रामनवमी सेवा समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार व पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने कहा कि राम नवमी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ स्थानीय लोगों के आर्थिक, शारीरिक सहयोग से सकुशल संपन्न होता चला आ रहा है।रामनवमी सेवा समिति के मुख्य सदस्य हर्षित चंद्रवंशी, अमित चंद्रवंशी, जितेंद्र शर्मा, उज्जवल केसरी (अंतु) , आदित्य कुमार, डीसी मद्धेशिया, मनीष मद्धेशिया, संजय गुप्ता, राकेश केसरी, संजय शर्मा, छोटू जायसवाल, मिक्कू हलवाई,महेंद्र गुप्ता, राजाराम गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, उपेंद्र कुमार सत्यम सहित दर्जनों लोग पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!