कर्नाटक में हुए मजदूर की मौत, 9 दिन बाद पहुँचा घर गांव में मचा कोहराम…

सगमा: कर्नाटक में हुए मजदूर की मौत, 9 दिन बाद पहुँचा घर गांव में मचा कोहराम…

रामानन्द प्रजापति कि रिपोर्ट

सगमा
सगमा प्रखण्ड अन्तर्गत सोनडीहा गांव निवासी अखिलेश राम नामक मजदूर की मृत्यु कर्नाटक राज्य के अंकोला में हुआ था। मृत मजदूर का पैतृक शव गांव पहुचते ही गांव में मचा कोहराम। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताते चलें कि बीते 20 दिसम्बर को सगमा प्रखण्ड अन्तर्गत सोनडीहा गांव निवासी अखिलेश राम नामक मजदूर की मृत्यु कर्नाटक राज्य के अंकोला में हुआ था। इसे लेकर मृत मजदूर के पिता प्रेमा राम ने उपायुक्त से अखबार, न्यूज के माध्यम से एंव आवेदन सौंप कर शव को मांगने की गुहार लगाया था। इसे देखते हुए गढ़वा के उपायुक्त रमेश घोलप ने उप विकास आयुक्त राजेश रॉय को नोडल नियुक्त करते हुए शव मांगने की जिम्मेवारी दिया था। इसके बाद जिला प्रशासन के प्रयास से मृत्यु के 9 दिन बाद मृतक गांव सोनडीहा पहुँच सका। शव आने की खबर सुनते ही सगमा बीडीओ सत्यम कुमार अपने दल बल के साथ मृतक के घर पहुँचकर मृतक के परिवार वालों को ढाँढस बांधते हुए अपनी तरफ से तत्काल पाँच हजार रुपए नगद 50 किलो चावल 50 किलो गेंहू एक कम्बल, एक मच्छरदानी प्रदान करते हुए कहा कि सरकार द्वारा मिलने वाला हर सम्भव सहायता मृतक के परिवार वालों को दिया जाएगा। जबकि मृतक के घर सांत्वना देने पहुँचे मुखिया पति हनुमंत कुमार यादव, प्रखण्ड प्रमुख अजय साव, पंचायत सचिव सूर्यदेव सिंह,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि दशरथ बैठा, कमलेश चंद्रवंशी, रविंद्र कुमार प्रजापति, महेन्द्र प्रजापति, जितेंद्र चंद्रवंशी, संतोष यादव, पंकज चंद्रवंशी, सोनू अंसारी, रामाकांत यादव, ओम प्रकाश कुमार,अजय राम, विधायक प्रतिनिधि बबलू ठाकुर, राजेश बैठा भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिलीप यादव, महामंत्री सखिचन्द प्रजापति सहित सैकड़ो कि संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!