सगमा: सोनडीहा शिव मंदिर के प्रांगण में रामायण लीला का किया गया भव्य उद्घाटन

सगमा: सोनडीहा शिव मंदिर के प्रांगण में रामायण लीला का किया गया भव्य उद्घाटन

रामानन्द प्रजापति के रिपोर्ट

सगमा प्रखण्ड अन्तर्गत सोनडीहा गांव मे स्थित शिव मन्दिर के प्रांगण मे मुखिया पति हनुमंत कुमार यादव के द्वारा फीता काट कर व नारियल फोड़ कर रामायण लीला काण्ड का उद्घाटन किया गया। संबोधित करते हुए डॉ कमलेश यादव ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी शांतिपूर्वक से रामायण को देखे और इसी मे सभी का महानता है। वही मुखिया पति हनुमंत कुमार यादव ने बताया कि जो सरकार का आदेश है उसको देखते हुए हम सभी को कार्यक्रम को सफल बनाएंगे किसी भी प्रकार के व्यक्ति लड़ाई झगड़ा नहीं करेंगे और करेंगे तो उसे कानूनी करवाई किया जाएगा। खासकर कमेटी से मेरा आग्रह होगा सभी लोग अपना अपना आई कार्ड लगाकर आपन आपन काम करे, और शांतिपूर्वक से रामायण लीला देखें शान्ति का परिचय दे। मैं आप लोगों का सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। मंच संचालन कर रहे कमलेश चंद्रवंशी ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का आदर्श जीवनी एवं उनके चरित्र श्री रामचरितमानस में वर्णित है। हमें उनके बताए हुए धर्म एवं सत्य कर्तव्य पर चलना चाहिए। मैक पर डॉ कमलेश यादव, चतरगुण प्रसाद यादव, जितेंद्र गुप्ता, राजू प्रसाद गुप्ता, निलेश ठाकुर, संतोष कुमार यादव, महेंद्र प्रजापति, जुकेश्वर यादव, पंकज चंद्रवंशी, मदन चंद्रवंशी, मुन्ना यादव, उपेंद्र यादव, शिव शंकर संघ कीर्तन रामायण मंडली सोनडीहा दुर्गा पूजा कमिटी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!