उपेंद्र कुमार तिवारी दुद्धी सोनभद्र
दुद्धी/सोनभद्र| स्थानीय भाऊ राव देवरस पीजी कालेज के खेल मैदान में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें 100 जोड़ो का विवाह हिन्दू रीति रिवाज से वहीं एक मुस्लिम जोड़े का निकाह पढ़वाया गया|घंटे भर विधिवत रीति रिवाज से चले विवाह के मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड साक्षी बने और नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद दिया |इसके उपरांत मुख्य अतिथि सीडीओ सौरभ गंगवार ,पीडी शिरोमणि मौर्या, बीडीओ सुनील कुमार सिंह ,भाजपा के जिला मंत्री दिलीप पांडेय , मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह ,सांसद प्रतिनिधि वेदप्रकाश, एबीवीपी के नीरज अग्रहरी ,मनीष जायसवाल,गुलशन कुमार ने संयुक्त रूप से सभी नव विवाहित जोड़ो पर पुष्प वर्षा कर नविविवाहित जोड़ो को सामूहिक रूप से आशीर्वाद दिया इसके बाद सीडीओ ने तीन जोड़ो को शादी का प्रमाण पत्र देकर उनके वैवाहिक जीवन के कुशल मंगल की कामना की |