समर कैंप का हो रहा संचालन

ओम प्रकाश रावत विंढमगंज सोनभद्र

विंढमगंज थाना क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय बुटवेढवा विंढमगंज में समर कैंप का संचालन हो रहा है। जिसमें बच्चों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों के द्वारा मनोरंजन पूर्ण शैक्षिक वातावरण में सृजनात्मक कौशलों का विकास किया जा रहा है। गर्मी की छुट्टियों में सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए विशेष समर कैंप का आयोजन
हो रहा है। ग्रीष्मावकाश में आयोजित होने वाले इस कैंप में कक्षा 1 से 8 के बच्चे शामिल होंगे । खण्ड शिक्षा अधिकारी दुद्धी के मार्ग निर्देशन में कम्पोजिट विद्यालय विंढमगंज में भी बच्चे समर कैंप का लाभ उठा रहे हैं। सुबह सात बजे से दस बजे तक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकमल यादव द्वारा है। जिसमें समर कैंप का आयोजन किया जा रहा
विद्यालय में पढ़ने वाले दर्जनों बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ, योग प्रशिक्षण, डांस, संगीत, खेल कला एवं क्राफ्ट सम्बन्धी गतिविधियों में भाग लेकर अपने रचनात्मक कौशलों का विकास कर रहे हैं। कैंप में एक ओर जहाँ बच्चे हुनरमंद बनेंगे वहीं उनकी प्रतिभा भी निखरेगी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकमल यादव ने बताया कि इस विद्यालय में पहली बार समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों में
उत्साह दिखने को मिल रहा है। इस तरह के आयोजन से बच्चों में अनेक कौशलों का विकास सम्भव हो सकेगा

Leave a Comment

error: Content is protected !!