न्यू स्टार कल्प दुर्गा पुजा कमेटी कि बैठक में धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने का लिया निर्णय
रामानन्द प्रजापति के रिपोर्ट
बिलासपुर पंचायत के गंगटी गांव में दुर्गा पुजा मनाने को लेकर कमिटी का गठन किया गया। बैठक गंगटी गांव में स्थित बिरसेन गुप्ता के दूकान के पास बैठक किया गया। बैठक मे स्थानीय लोग व न्यू स्टार कल्प दुर्गा पूजा कमिटी , के लोग शामिल थे। बैठक में हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया। कमिटी कि सर्वसम्मति से न्यू स्टार कल्प दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार गुप्ता , व उपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता को बनाया गया। जबकि कोषाअध्यक्ष गौतम कुमार गुप्ता, गिरवर गुप्ता, व उपकोषाध्यक्ष विरेंद्र कुमार को बनाया गया। व्यवस्थापक बनवारी विश्वकर्मा, अशोक पासवान, रवि कुमार गुप्ता, प्रमोद गुप्ता को बनाया गया, इधर सदस्य सहदेव साहू, विरेंद्र कुमार, दुर्जन कुमार, संजय कुमार विश्वकर्मा, मिथलेश गुप्ता, ब्रह्मदेव साह, विरसेन गुप्ता, मनीष पासवान, अमरेश गुप्ता, प्रमोद पासवान, शतूधन पासवान, संतोष गुप्ता, मुकेश पासवान, राजकुमार विश्वकर्मा, उमेश कुमार गुप्ता, कमलेश गुप्ता सहित काफी संख्या में सदस्य के रूप में चयनित किया गया है। न्यू स्टार कल्प दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष अनुज कुमार गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष पुजा पाठ भव्य तरीके से मनाया जाएगा।