पुलिस प्रशासन हर समय सहयोग के लिए तत्पर – मनोज कुमार ठाकुर
संवाददाता- ओम प्रकाश रावत विंढमगंज सोनभद्र
विढमगंज सोनभद्र पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी ने पुलिस व पीएसी बल के साथ झारखंड बार्डर से सटे गांव धुमा, सुखडा में कांबिंग किया। थाना प्रभारी ने काम्बिग के दौरान जंगल में मिले ग्रामीण़ से क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी लिया। कहां की आप लोग निश्चिंत होकर के रहा कीजिए किसी की बहकावे में आकर कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे आपको शर्मिंदगी महसूस करना पड़े। आप लोग सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन 24 घंटा तैयार है। कभी भी कोई घटना दुर्घटना होता है तो तत्काल सूचित करिए। पुलिस प्रशासन से मित्रवत व्यवहार कीजिए अगर गांव में कोई भी अपरिचित व्यक्ति देखें और आपसे मदद की उम्मीद करता है तो पहले आप पुलिस को सूचना दीजिए।पुलिस प्रशासन ग्रामीणों का सहयोग करने के लिए तत्पर है। पुलिस व ग्रामीण का मित्रों वाली व्यवहार होने से क्षेत्र में होने वाली घटना दुर्घटना पर काबू किया जा सकता है। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए आप लोगों को सहयोग ज़रूरत है। लोगों कि सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन हमेशा तैयार रहती है।