भाजपा सगमा मंडल के तत्वाधान में एक दिवसीय जनआक्रोश रैली का आयोजन

भाजपा सगमा मंडल के तत्वाधान में एक दिवसीय जनआक्रोश रैली का आयोजन

रामानन्द प्रजापति के रिपोर्ट

सगमा
सगमा झारखंड में बढ़ते अपराध व भ्रटाचार को लेकर भाजपा सगमा मंडल के तत्वाधान में एकदिवसीय जनआक्रोश रैली का आयोजन कर सगमा प्रखण्ड कार्यलय पर धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमे वक्ताओं ने हेमन्त सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह भवनाथपुर विधानसभा प्रभारी शारदा महेश प्रताप देव ने कहा की हेमन्त सरकार बनने के बाद राज्य के अन्दर अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। कि अपराधी कही भी बलात्कार कर निकल जा रहे है। उनपर कार्रवाई करने के बजाए विधायक व मंत्री उनका संरक्षण करते है, हेमन्त सरकार लगातार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। गढ़वा जिला समेत अन्य जिले सूखे की चपेट मे है। मगर झारखण्ड की निकम्मी सरकार इन्हें सहायता देने के नाम पर केवल बैठक का आयोजन कर किसानों के मूर्ख बना रही है। रघुबर दास की सरकार ने किसानों के लिए मुख्यमंत्री आशिर्वाद योजना के तहत प्रति एकड़ पाँच हजार रुपए देती थी मगर हेमन्त सरकार के द्वारा इसे बंद कर दिया। उक्त धरना में बोलते हुए अनुसूचित जाती मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम ने कहा कि हेमन्त सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रहा है, इस सरकार में आदिवासियों व अनुसूचित वर्ग के लोगो को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। अपराधी जब चाहते है, इस समाज के बहुबेटियों के साथ दुष्कर्म कर खुलेआम घूम रहे है। इनके राज्य में जनता अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है समय आने पर जनता इनको सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। उक्त धरना को संबोधित करने वालो में राजेश जयसवाल, तिलक धारी यादव, राजेन्द्र प्रसाद यादव, संजय यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, राजू गुप्ता, बबलू ठाकुर, रामासिस यादव, सखिचन्द प्रजापति, संजय यादव, दिनेश ठाकुर, बलराम बैठा,का नाम शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिलीप यादव ने किया जबकी संचालन धर्मजीत यादव के द्वारा किया जा रहा था। इस मौके पर रविरंजन यादव, अभिषेक दुबे, संतोष प्रजापति, लालू कुशवहा, सोनू जयसवाल, महेंद्र जयसवाल, रामचन्द्र शाह, अरुण यादव, रामकिशोर यादव, राजेश कुमार यादव, सतेंद्र प्रसाद, निराजय कुमार रजक, संतोशी कुशवहा, राजेश बैठा, जितेन्द्र कुमार गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!