मिशन शक्ति 4.0 के तहत सदस्य राज्य महिला आयोग ने महिलाओं को किया जागरूक

Om prakadh kumar

दुद्धी/तहसील सभागार में बुधवार को मिशन शक्ति 4.0 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसके उपरांत ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खजूरी में जनचौपा ल का आयोजन कर ग्रामीण महिलाओं को योजनाओं की जानकारी सम्बन्धित विभाग के अधीनस्थ अधिकारियों ने दी। इसी कड़ी में निराश्रित विधवा पेंशन वृद्धा पेंशन ,कन्या सुमंगला योजना जनधन योजना घरेलू हिंसा से रोकथाम महिला उत्पीड़न आदि को लेकर जागरूक किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता सिंह सदस्य राज्य महिला आयोग का स्वागत आंगनबाड़ी कार्य कर्तियो ने स्वागत गीत गा कर किया। इस दौरान गाव की पांच महिलाओं का गोद भराई किया।अपने संबोधन में श्रीमती ने कहा कि आपने सशक्त होने के लिए सरकार चुना जनधन के खाते खुले घूंघट में रहने वाली महिलाए इस काबिल बनी की जिले के मुखिया से सीधा संवाद कर सकती है जो आजीविका मिशन के द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान का परिणाम है। महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचना चाहिए बहुओ को बेटी जैसा प्यार दे घरेलू हिंसा खत्म हो जाएगी।दहेज रूपी दानव महिलाओं से शुरू होती है फलस्वरूप ताना बाना के दौर में हिंसा हो जाती है उन्हें रोके।आज के दौर में महिलाओं की हर जगह सुनी जा रही है वे जागरूक होकर अपनी समस्याओं को रखे साथ ही हेल्प लाइन नंबर का प्रयोग करे। महिलाओं के कार्य स्थल पर उत्पीडन को न दबाए कोई शारीरिक मानसिक व आर्धिक शोषण किया जाता है तो तुरन्त पुलिस को सूचना दे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि व ब्लाक प्रमुख रंजना चौधरी उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से सहजन का पौधा रोपण किया। तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा , सीओ प्रदीप कुमार चंदेल , नायब तहसीलदार विशाल सिंह ,बीडीओ मनीष मिश्रा खंड शिक्षा अधिकारी
महेंद्र मौर्या अल्पसंख्यक प्रतिनिधि कौनैन अली प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह रजनी अग्रहरि ग्राम प्रधान मानिक चन्द्र ,महिला थाना प्रभारी संतू सरोज ,जिला बाल संरक्षण इकाई से शेषमणि दुबे ,एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा, अरुण कुमार चौधरी, सीमा देवी, नितू सिंह, साधना मिश्रा, एबीएसए महेंद्र मौर्या, ग्राम प्रधान मुन्नालाल और महिला शक्ति केंद्र की टीम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के एडवोकेट नितेश मिश्रा,आशा मिश्रा, ओम प्रकाश कुमार, अजय पासवान,पुनीत चौबे, आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन शेषमणि दुबे द्वारा किया गया

Leave a Comment

error: Content is protected !!