सगमा: टेम्पो पलटने से तीन महिलाएं समेत पाँच लोग हुए घायल
रामानन्द प्रजापति के रिपोर्ट
सगमा
सगमा प्रखण्ड अंतर्गत बीरबल गांव के गांधी चौक के समीप टेम्पु पलट जाने से तीन महिला समेत पाँच लोग घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घघरी गांव से श्री बंशीधर नगर की ओर जा रहा था। जैसे ही बीरबल गांव के गांधी चौक के पास पहुँचते ही अनियंत्रित होकर टेम्पु पलट गया। जिसमें सवार राजमती देवी उम्र 55 वर्ष बसंत कुमार राम 26 वर्ष मुनी कुँअर 50 वर्ष सिला देवी 30 वर्ष प्रीतम कुमार छह वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। टेम्पू दुर्घटना कि सूचना मिलते ही प्रखण्ड प्रमुख अजय साह ने सभी घायलों को निजी वाहन से ईलाज के लिए श्री बंशीधर नगर के अनुमंडलीय अस्पताल में भेज दिया। सभी का ईलाज चल रहा है, चिकित्सको के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर बताया जा रहा है।